चेहरी की रंगत को बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद मानी जाती है। इसको लगाने से स्किन ग्लोइंग हेल्दी बनती है, लेकिन इसके साथ कुछ चीजों को मिलाकर लगाना और फायदेमंद हो सकता है।
अगर चेहरे को चमकाने के लिए मुल्तानी मिट्टी लगाते है, तो उसके साथ 3 अलग-अलग चीजों को भी मिलाकर लगा सकता है।
मुल्तानी मिट्टी और नींबू दोनों को एक साथ मिलाकर लगाने से चेहरे की रंगत में बदलाव आता है। इसके साथ ही दाग-धब्बे भी दूर होते है।
इस पेस्ट को बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच नींबू का रस लें। इसके साथ ही कुछ बूंदे गुलाब जल की लें और सब को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फेस पर कम से कम 10 तक लगा रहने दें।
फेस के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल भी बेहतरीन माना जाता है। इसका मिश्रण लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है।
इसका मिश्रण तैयार करने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 3 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इसे चेहरे पर 10-15 मिनट लगाएं उसके बाद पानी से चेहरा साफ कर लें।
चेहरे को चमकाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का पेस्ट भी फायदेमंद माना जाता है। इसका पेस्ट लगाने से दाग-धब्बे भी दूर होते है।
इस पेस्ट को बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी 1 चंदन पाउडर और 2 चम्मच गुलाब का जल लें। अब इन तीनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं।
मुल्तानी मिट्टी में इन 3 चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ