नारियल तेल बालों और त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। कुछ लोग इसे सीधे तौर पर लगाते हैं, तो कुछ इसमें अन्य चीजों को मिलाकर लगाते हैं।
चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए नारियल तेल में हल्दी पाउडर और शहद को मिलाकर लगाना चाहिए। ये दोनों उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं।
नारियल तेल और हल्दी का मिश्रण चेहरे के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित होता है। दोनों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें और चेहरे पर लगाएं।
नारियल तेल और हल्दी का मिश्रण बनाने के लिए 1 चम्मच तेल में चुटकी भर हल्दी का पाउडर डालकर मिलाएं। तैयार होने के बाद चेहरे पर रात भर के लिए छोड़ दें।
हल्दी की तरह ही आप नारियल तेल में शहद मिलाकर सकते हैं। कई लोगों को हल्दी से एलर्जी होती है उनको शहद का इस्तेमाल करना चाहिए।
1 चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच शहद डालकर उसे मिलाएं। अब तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें।
इन दोनों उपायों को रात में सोने से पहले करें और सुबह उठकर चेहरे साफ कर लें। नारियल के साथ इन चीजों को इस्तेमाल करने से चेहरे की ग्लोइंग बढ़ने लगती है।