कुटैमा गजक को तिल व गुड़ को कूट कर बनाया जाता है। सबसे अधिक लोकप्रिय है यह फ्लेवर। यह 3 सौ रुपए किलो में मिलती है।
इस गजक में तिल को पीसकर गुड़ के साथ बनाया जाता है। स्वाद में ये भी बेजोड़ होती है। यह 320 रुपए किलो में मिलती है।
तिल लड्डू गजक में भी तिल को पीसकर गुड़ के साथ बनाया जाता है। इसका जायका भी बहुत अच्छा होता है। यह 320 रुपए किलो मिलती है।
इस गजक में तिल को हल्का कूटा जाता है और गुड़ की चासनी को कड़क रखा जाता है। खाने में काफी अच्छी लगती है। यह 340 रुपए किलो मिलती है।
ड्रायफ्रूट पपड़ी गजक को ड्राइ पपड़ी की तरह ही बनाया जाता है, लेकिन इसमें काजू, बादाम मिलाए जाते हैं। यह 5 सौ रुपए किलो मिलती है।
इस गजक को तिल बर्फी गजक की तरह ही बनाया जाता है, लेकिन इसमें चाकलेट की लेयर भी दी जाती है। यह बच्चों को अधिक पसंद रहती है। यह 360 रुपए किलो मिलती है।