साल 2023 खत्म होने को आ रहा है। ऐसे में इस आखिरी एकादशी पर अगर आप ये उपाय कर लेते है तो आपको जल्द धन लाभ होगा। आइए जानते है उपाय के बारे में।
22 दिसंबर 2023 को साल की आखिरी एकादशी पड़ रही है। शुक्रवार के दिन साल की वैकुंठ एकादशी पड़ने वाली है, इस पर्व को मोक्षदा एकादशी भी कहते है।
इस मोक्षदा एकादशी से 6 राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले है। मिथुन, सिंह, कन्या, मेष , कुंभ और मीन राशि के जातकों को काफी फायदा मिलने वाला है।
साल की आखिरी एकादशी के दिन व्रत रखने से जीवन की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इस दिन श्री कृष्ण की पूजा करनी चाहिए।
कारोबार या नौकरी पाने के लिए तुलसी के पौधे को पीले कपड़े में बांधकर दुकान या ऑफिस में रखें। इस उपाय से पेशेवर जीवन में लाभ मिलेगा।
आखिरी एकादशी पर घर में तुलसी के पौधे को उत्तर, पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में लगाए। इस उपाय से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
घर में तुलसी का पौधा लगाने से दरिद्रता दूर होती है। नकारात्मकता को दूर करने में भी तुलसी का पौधा सक्षम माना जाता है। इस पौधे में देवी- देवताओं का वास भी होता है।
धन धान्य में बढ़ोतरी के लिए सुबह 11 तुलसी के पत्तें को तोड़ लें। इन 11 पत्तों को लाल कपड़े में बांध ले और अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें।