जानें मनी प्लांट को जड़ से उगाने के आसान तरीके जानिए


By Prakhar Pandey08, Jun 2023 11:55 AMnaidunia.com

जड़

मनी प्लांट को लेकर कई प्रकार के दावे किए जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे मनी प्लांट को जड़ से उगाने के आसान तरीकों के बारे नें।

मनी प्लांट

मनी प्लांट के पौधे को घर में सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता हैं। कहा जाता हैं कि घर में इसे वास्तु के अनुसार लगाने से कभी भी धन की कमी नहीं होती हैं।

बढ़ना और सूखना

मनी प्लांट का पौधा अगर लगाने पर सूख जा रहा हैं तो इसका आपकी आर्थिक स्थिति से कोई लेना देना नहीं होता हैं। बल्कि इसकी वजह पौधे की सही से देखभाल नहीं करना भी हो सकता हैं।

प्यूरिफाई

मनी प्लांट हवा को प्यूरिफाई करने का काम भी करता हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इस पौधे को कैसे लगाएं जिससे ये हमेशा हरा-भरा रह सकें।

कटिंग

अगर आप मनी प्लांट को कटिंग से लगा रहे हैं तो सूखी पत्तियों और लताओं को काट दें। ऐसा करने से यह पौधा तेजी से बढ़ेगा।

पानी

मनी प्लांट को हरा भरा रखने और उसकी ग्रोथ के लिए पानी बेहद जरूरी होता हैं। इसलिए मौसम के हिसाब से समय समय पर उसमें पानी डालते रहना चाहिए।

तेज धूप

अगर आप मनी प्लांट लगा रहे हैं तो इस बात का भी खास ख्याल रखें कि उसपर तेज धूप न पहुंच रही हो। तेज धूप लगने से पौधे खराब होने लगता हैं।

कैसे रखें पौधा?

पौधे को हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां हवा और रोशनी आ रही हो। इससे मनी प्लांट की ग्रोथ भी तेजी से होगी और वो मुर्झाएगा भी नहीं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

झड़ते बालों से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू उपाय