इन जीवों के घर में आते ही खत्म हो जाती है पैसों की तंगी


By Ekta Sharma30, Jun 2023 05:06 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिसे घर पर रखने पर हमेशा सुख-सुविधा, सकारात्मकता और धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

सुख-शांति

सुख-शांति जिन घरों का वास्तु अच्छा होता है वहां पर हमेशा सुख,शांति और समृद्धि बनी रहती है। अगर घर में कोई वास्तुदोष रहता है तो वहां पर हमेशा नकारात्मकता आती है।

जीवों का आना

धर्म-शास्त्रों के अनुसार यदि घर में कुछ जीव आए तो इनका आना बेहद शुभ होता है और ये घर में धन आने का संकेत देते हैं। इन जीवों का घर में आना सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य देता है।

काली चीटियां

यदि घर में अचानक कहीं पर ढेर सारी काली चीटियां नजर आने लगे तो यह धन मिलने का इशारा है। साथ ही भाग्य चमकने का भी इशारा है, आपको बड़ी सफलता या उपलब्धि मिल सकती है।

कछुआ

यदि घर में कछुआ आ जाए तो यह साफ तौर पर आपके घर में मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। कछुआ धन-दौलत के साथ-साथ सुख और शांति भी देता है।

चिड़िया का घोंसला

जिस घर में चिड़िया घोंसला बनाए, वहां धन-धान्य की कमी नहीं रहती है और हमेशा सौभाग्य का साथ मिलता है।

तोता

यदि घर में अचानक तोता आ जाए तो यह साफ संकेत है कि आपके घर में ढेर सारा धन आने वाला है। आपको नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलने वाली है। यह अटका पैसा मिलने का भी इशारा है।

ये पौधे खोल देंगे आपकी बंद किस्मत का दरवाजा