ये पौधे खोल देंगे आपकी बंद किस्मत का दरवाजा


By Ekta Sharma30, Jun 2023 04:30 PMnaidunia.com

लकी पौधे

ज्योतिष शास्त्र में कुछ पेड़ पौधों को बहुत चमत्कारिक माना गया है। इन पौधों को घर में होने से कई तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

धन, सुख-समृद्धि

वास्तु शास्त्र में इन पेड़ पौधों के बारे में बताया गया है कि ये धन, सुख और समृद्धि को आकर्षित करते हैं। जिन घरों में ये पेड़ पौधे होते हैं, वहां बरकत होती है।

अपराजिता का पौधा

अपराजिता का पौधा बहुत पवित्र माना जाता है। इस पौधे की बेल का लाभ लेने के लिए इसे घर की पूर्व, उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। घर में इस पौधे के होने से मां लक्ष्मी स्वयं घर में विराजमान रहती है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट घर में होना अच्छा माना जाता है।जैसे जैसे यह पौधा बढ़ता है, वैसे वैसे धन और सम्मान भी बढ़ने लगता है। मनी प्लांट घर में सौभाग्य को बढ़ाता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है।

क्रासुला का पौधा

क्रासुला का पौधा घर के वास्तु दोष को दूर करता है। इस पौधे को घर के मेन गेट के दाहिनी दिशा में रखना चाहिए। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है और धन आगमन के नए स्रोत खुलने शुरू हो जाते हैं।

शमी का पौधा

शमी का पेड़ घर की दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। शमी का पेड़ होने से भगवान शिव का भी आशीर्वाद रहता है।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पूजनीय माना गया है। घर में तुलसी का पौधा होने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और कई तरह की परेशानियां दूर रहती हैं।

प्यार में धोखा देते हैं ये 6 राशियों के लोग