हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है और इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। आइए जानते हैं कि माघ महीने में करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, होगा दोगुना लाभ-
माघ महीने में रोजाना सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं। साथ ही, इस पौधे की परिक्रमा भी करें।
इस महीने में रोजाना शाम के समय घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति का वास होता है और रोशनी बनी रहती है।
माघ महीने में तुलसी के पौधे की पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में वास भी करती है।
माघ महीने में तुलसी के पत्तों का भोग ईश्वर को लगाना चाहिए। साथ ही, पौधे को लाल रंग की चुनरी अर्पित करने से सुख-समृद्धि का वास होता है।
इस महीने में तुलसी के पौधे में गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
तुलसी के पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन लाभ होता है और इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
माघ महीने में तुलसी से जुड़े ये उपाय करने से दोगुना लाभ होगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM