कुंडली में कमजोर है सूर्य-चंद्रमा, अपनाएं ये उपाय


By Ayushi Singh21, Jan 2025 03:16 PMnaidunia.com

सूर्य और चंद्रमा कुंडली के बेहद महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं और इनके कमजोर होने से व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि कुंडली में कमजोर है सूर्य-चंद्रमा, अपनाएं ये उपाय-

सूर्य को अर्घ्य दें

अगर कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है तो तांबे के लोटे में जल भरकर रोजाना सुबह के समय सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य मंत्र का जाप करें।

चांदी धारण करें

कुंडली में चंद्रमा ग्रह को मजबूत करने के लिए चांदी धारण करें और इसे धारण करने से मन शांत होता है। साथ ही, भावनाओं में स्थिरता आती है।

रविवार को व्रत रखें

रविवार का व्रत सूर्य देव को समर्पित है और इस दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए बल्कि सात्विक भोजन करना चाहिए।

माता का सम्मान करें

माता चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करती है और उनका सम्मान करने से चंद्रमा की कृपा प्रापत होती है। साथ ही, चंद्रमा ग्रह मजबूत होता है।

लाल कपड़े पहने

कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन लाल कपड़े पहने और लाल वस्त्र धारण करना शुभ होता है।

भगवान शिव की पूजा करें

कुंडली में चंद्रमा ग्रह को मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा करें। इससे उनकी कृपा प्रापत होती है और सारे काम भी बनते हैं।

कुंडली में सूर्य-चंद्रमा मजबूत बनाने के लिए ये उपाय अपनाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कमर में कौड़ी बांधने से क्या होता है?