हिन्दू पंचांग के अनुसार मई का पूरा महीना मांगलिक कार्यों और विवाह के लिए बेहद शुभ है। इस महीने में कई शुभ मुहूर्त पड़ते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्यों के लिए गुरु और शुक्र का उदय होना अनिवार्य माना जाता है।
29 अप्रैल को गुरु ग्रह के उदय होने के साथ ही विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे कार्यों के लिए उत्तम समय शुरू हो चुका है।
आम तौर पर गुरु के उदय के दौरान साल भर में 20 से 50 मुहूर्त ही मिलते हैं। लेकिन इस बार मई महीने में ही 15 से 20 शुभ मुहूर्त हैं।
ज्योतिष के अनुसार अलग-अलग राशियों के अलग मुहूर्त होते हैं। इसलिए शादी के समय लड़के और लड़की, दोनों की राशियां देखकर मुहूर्त निकाला जाता है।
जून के बाद मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे, क्योंकि 29 मई को देवशयनी एकादशी के बाद विवाह मुहूर्त बंद हो जाएंगे।
इसलिए किसी भी तरह से मांगलिक कार्यों या विवाह के लिए मई और जून का महीना उत्तम रहेगा।
मई के महीने में 6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21,22, 27, 29 और 30 मई की तिथि मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मानी गई है।