अगर घर में हमेशा सही पौधे लगाए जाएं और उनकी सही से देखभाल की जाए तो वह घर में सकारात्मकता लाते हैं और घर को धन से भर देते हैं।
सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए जरूरी हैं कि आप हमेशा ऐसे पौधे को सही दिशा में लगाए और उसमें पानी देते रहें।
शमी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता हैं, इसे पैसों का पेड़ भी कहते हैं। माना जाता हैं कि यह पौधा लगाने से घर का दरिद्र दूर होता हैं और इसके फूल को शिव जी को चढ़ाने से सकारात्मक ऊर्जा भी आती हैं।
मनी प्लांट लगाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती हैं। मनी प्लांट लगाने से कभी भी धन की कमी नहीं होती हैं।
स्नेक प्लांट भी बेहद शुभ माना जाता हैं, घर के स्टडी रूम में इसे रखने से तरक्की होती हैं और सुख समृद्धि आती हैं। आप इसे सजाने के उद्देश्य से लिविंग रूम में भी रख सकते हैं।
बेल के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर दाहिने ओर से लगाने से धन लाभ होता हैं और मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा आपके ऊपर बनी रहती हैं।
इसे घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए, वास्तु के मुताबिक इस पौधे को गाने से धन बढ़ता हैं और घर की भी बरकत होती हैं।
तुलसी के पौधे का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता हैं। इसको अगर उत्तर दिशा में लगाया जाए तो घर के अंदर धन का प्रवाह बना रहता हैं और सुख शांति भी आती हैं।