दाल को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना गया है। यह शाकाहारी लोगों की प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करती है।
मूंग दाल अन्य दालों से ज्यादा हेल्दी होती है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
मूंग दाल में विटामिन बी 6, विटामिन सी, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, कॉपर और थायमिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
रोजाना मूंग दाल का पानी पीने से शरीर की कई प्रॉब्लम दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं।
मूंग दाल का पानी इम्यूनिटी बूस्ट करता है। इसके सेवन से संक्रमण की चपेट में आने से बचा जा सकता है।
मूंग दाल के पानी का सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो मूंग दाल के पानी का सेवन करें।
मूंग दाल में फाइबर पाया जाता है, जो इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मदद करता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है।