भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख प्रिय होते हैं। धार्मिक रूप से भी मोर पंख का विशेष महत्व होता है। इतना ही नहीं, ग्रंथों में भी इनका जिक्र मिलता है।
श्रीकृष्ण के प्रिय मोर पंख आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दरअसल, इससे जुड़े कुछ उपाय जीवन की कई परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करेंगे।
राहु की अनचाही स्थिति की वजह से लोगों को नकारात्मकता का असर झेलना पड़ता है। इससे बचने के लिए रात को सोते समय तकिए के नीचे मोर पंख रखना चाहिए।
अगर आपको कोई प्रोजेक्ट मिलने में देरी हो रही है तो बेडरूम की उत्तर-पूर्व दिशा में मोर पंख रखना चाहिए। ऐसा करने से सभी अधूरे काम पूरे हो जाएंगे।
आमतौर पर पढ़ाई करने वाले बच्चों को एकाग्रता न होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। एकाग्रता बढ़ाने के लिए भी आप मोर पंख को किताब में रख सकते हैं।
वास्तु दोष का निवारण करने के लिए आप मोर पंख का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए घर के द्वार पर मोर पंख और भगवान गणेश की मूर्ति रखनी होगी।
धन लाभ के लिए घर की तिजोरी में भी आप मोर पंख रख सकते हैं। आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि तिजोरी भी घर की दक्षिण दिशा में होनी चाहिए।
ग्रह दोष से मुक्ति पाने के लिए भी आप मोर पंख के टोटके अपना सकते हैं। इसके लिए एक मोर पंख लें और ज्योतिष में बताए गए मंत्र का 21 बार जाप करें।