वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते है। इसके साथ ही, कुछ लोग फास्टिंग भी करते है, लेकिन क्या आपने वॉटर फास्टिंग के बारे में सुना है? अगर नहीं तो चलिए जानते है कि वॉटर फास्टिंग से कैसे वजन कम हो सकता है?
इन दिन वॉटर फास्टिंग खूब किया जा रहा है, जिसके माध्यम से वजन को कम भी हो रहा है। वॉटर फास्टिंग वजन कम करने का एक तरीका है।
वॉटर फास्टिंग का मतलब है कि आज जब फास्टिंग शुरू करते है, तो कुछ भी भोजन नहीं करना होता है केवल पानी पी सकते है।
वॉटर फास्टिंग आमूमन 24 से 72 घंटे की होती है, जिसमें आपको सिर्फ पानी पीना है। पानी भी ज्यादा नहीं पीना है। वॉटर फास्टिंग में 3-4 लीटर पानी पिएं।
जब आपका वॉटर फास्टिंग खत्म हो जाए, तो तुंरत भर पेट खाना न खाएं। वॉटर फास्टिंग के बाद फोरन भोजन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
वॉटर फास्टिंग रोजाना नहीं करनी चाहिए। इस फास्टिंग को आप हफ्ते में केवल 1-2 बार ही कर सकते है। 2 बार से अधिक न करें।
छोटी उम्र और बुर्जग लोग वॉटर फास्टिंग न करें। इसके साथ ही, गर्भवती महिलाएं, कैंसर पीड़ित और डायबिटीज वालों को भी नहीं करनी चाहिए।
वॉटर फास्टिंग वजन कम करने में काफी कारगर साबित होती है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ