सुबह के नाश्ते में चाय के साथ पराठे मिल जाएं तो स्वाद आ जाता है। आइए जानते है ब्रेकफास्ट के बाद डाइट में कौन से पराठे शामिल करना चाहिए?
उत्तर भारतीय घरों में पराठे को सबसे लोकप्रिय ब्रेकफास्ट में गिना जाता है। इसके सेवन से पेट भी भर जाता है और यह बनाने में भी आसान होता है।
पराठे में खूब सारे मसाले मक्स करके पराठे में स्टफिंग भरते है। फिर इसे घी या तेल में डुबा देते है। ऐसे में इसके सेवन से गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्याा भी होती है। रोजाना ऐसा नाश्ता मोटापा बढ़ा देता है।
अगर आप पराठा नहीं छोड़ सकते है तो इसे बनाने के तरीके में हल्का बदलाव अवश्य करें। आटा गूंथते समय उसमें अजवाइन, जीरा और हर्ब्स मिलाएं। हरी पत्तेदार सब्जियां भी इसमें मिला लें।
हरी पत्तेदार सब्जियों में आप मेथी, बथुआ, पालक कई सारी पत्तेदार सब्जियां मिलती हैं। आलू के अलावा आप पनीर, मूली, प्याज, चना दाल,अंडे जैसे विक्लप देख सकते है। रोजाना आलू के पराठे खाने से आपका मोटापा बढ़ेगा।
पराठे खाने के शौक में आप इसे बनाने के तरीके में बदलाव कर सकते है। घी या तेल में डुबे पराठे के सेवन से मोटापा, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है।
पराठा बनाते समय उसे बिना तेल या घी के ही पका लें। एक बार जब पराठे बन जाएं तो इसमें ऊपर से घी लगाकर इसे सर्व करें। ऐसा करने से आपकी सेहत पर भी असर नहीं पड़ता है।
पराठे का आयरन के तवे पर पकाएं। इसे बनाने में थोड़ा वक्त भले लगता है लेकिन आयरन के तवे पर बने पराठे आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहते है।