दांत में अचानक हो रही झनझनाहट को कैसे दूर करें?


By Sahil29, Jan 2024 08:00 PMnaidunia.com

दांतों में झनझनाहट

टीथ सेंसिटिविटी यानी दांतों में झनझनाहट होना आज के समय में आम समस्या बन गई है। आमतौर पर लोगों को कुछ भी ठंडा या गर्म खाने की वजह से दांतों में तेज झनझनाहट महसूस होने लगती है।

घरेलू उपाय

दांतों में हो रही तेज झनझनाहट को रोकने के लिए कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि दांत में दर्द या झनझनाहट होने पर क्या करना चाहिए।

नमक के पानी से कुल्ला करें

यह उपाय सबसे आसान और असरदार है। दांतों में दर्द या झनझनाहट महसूस होने पर तुरंत नमक के पानी से कुल्ला कर लें। ऐसा करने से तुरंत आराम मिलेगा।

ग्रीन टी पिएं

सेंसिटिव टीथ के लिए ग्रीन टी को माउथवॉश के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह चाय पीने से दांतों को मजबूत बनाने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

प्याज भी आएगा काम

दांतों में दर्द महसूस होने की स्थिति में प्याज के एक टुकड़े को काट लें। इसके बाद इस टुकड़े को 5 मिनट के लिए सेंसेटिव टीथ पर रख दें। कुछ देर दांत दर्द दूर हो जाएगा।

लौंग का तेल लगाएं

दांतों को सुन्न करने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इस तेल का प्रयोग करने से दांतों में हो रहे दर्द से बेहद जल्द छुटकारा मिल जाता है।

कोकोनट ऑयल पुलिंग

नारियल के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। दांतों की झनझनाहट दूर करने के लिए एक बड़ा चम्मच नारियल तेल में मुंह में डालकर महज 2 मिनट के लिए घुमाएं।

लहसुन चबाएं

दांत के दर्द से राहत पाने के लिए लहसुन को आधा काटकर प्रभावित एरिया पर लगाया जा सकता है। बता दें कि लहसुन में एलिसिन होता है, जो बैक्टीरिया कम करने का काम करता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रोजाना चंद मिनट कर लें ये 4 योगासन, चेहरे पर आएगा नेचुरल निखार