अक्सर देखा जाता है कि गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से शरीर का वजन बढ़ जाता है।
मोटापा बढ़ने से शरीर से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा होता है। मोटापा कम करना आसान नही होता है।
अगर आप अपने रूटीन का ध्यान दें तो मोटापे को आसानी से कम किया जा सकता है। आइए जानते है मोटापे को कम कैसे करें।
जल्दी उठना सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार जल्दी उठने से मोटापा कम होता है।
सुबह उठकर गुनगुना पानी का सेवन करें। गुनगुने पानी को पीने से मोटापा तेजी से कम होता है।
अक्सर लोगों को लगाता है कि नाश्ता न करने से उनका वजन कम हो सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। नाश्ता हल्के मात्रा में प्रोटीन से भरपूर वाला लें।
सुबह ही धूप शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। सुबह की धूप लेने से भी मोटापा कम होता है।