Morning Vastu Tips: सुबह उठते ही किए ये काम तो घर में आ जाएगी कंगाली


By Ekta Sharma28, Oct 2022 02:40 PMnaidunia.com

आईना देखना

सुबह उठते से ही आईना नहीं देखना चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ती है। सुबह उठकर अपनी हथेली देखें फिर हाथ मुंह धोने के बाद ही आईना देखें।

जूठे बर्तन

सुबह जागते ही जूठे बर्तनों का दिख जाना काफी अशुभ होता है। जूठे बर्तन देखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। रात में हमेशा किचन साफ करके सोएं।

बंद घड़ी

सुबह जागते ही बंद घड़ी देखना अशुभ होता है। घर में बंद घड़ी रखना ही वास्तु दोष पैदा करता है। ऐसी स्थिति में बंद घड़ी को उल्टा करके रख दें।

डस्टबिन

सुबह जागते ही डस्टबिन या कचरे का ढेर दिखना अच्छा नहीं होता है। जागते ही अपनी हथेली के दर्शन करें फिर रोजमर्रा के कामों में लगे।

हिंसक जानवरों की तस्वीर

घर में हिंसक जानवरों की तस्वीर या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। ये घर में अशांति और कलह को बढ़ाते हैं। जागते ही इन पर नजर पड़ने से आपका दिन खराब जा सकता है।

Lakshmi Puja: दिवाली पूजन में शामिल करें लक्ष्मी जी की ये प्रिय चीज, प्रसन्न होंगी मां