मान्यता है कि मोर के पंख को घर के कुछ कोनों में रखा जाए तो इससे घर में बरकत आती है। सुख-समृद्धि और धन-धान्य से घर भर जाता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मोर पंख रखना चाहिए। मोर पंख घर में रखने से देवी-देवताओं का आगमन होता है। इसी वजह से घर में मोर पंख को रखना शुभ माना जाता है।
इसे हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखा जाना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति आती है। इससे घर में बरकत बनी रहती है और फिजूलखर्ची रुकती है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो मोर पंख घर में रखने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। यदि किसी न किसी वजह से घर में हमेशा मनमुटाव बना रहता है तो मोर पंख से फायदा मिलता है।
मोरपंख को घर में लाने से आपसी मतभेद मिट जाते हैं। इसके साथ ही रिश्ते में प्रेम भाव आ जाता है। इसे बेडरूम की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए तो रिश्ते मधुर होते हैं।