मोरपंख के इन टोटकों से जल्द होगा धन लाभ


By Prakhar Pandey13, Aug 2023 01:00 PMnaidunia.com

मोरपंख

मोरपंख को कृष्ण जी राधा जी के प्रेम का प्रतीक भी मानते है। इसीलिए हमेशा कृष्ण जी की तस्वीर में उन्हें मोरपंख के साथ भी देखा जा सकता हैं।

साज-सज्जा

मोरपंख को लोग अक्सर घरों में सजाने के लिए भी रखते है। आज हम आपको बताएंगे मोरपंख के ऐसे टोटकों के बारे में जिससे आपको जल्द धन लाभ होने के योग बनेंगे।

टोटके

मोरपंख के कई ऐसे टोटके है जिनके उपयोग से आप जल्दी ही आर्थिक रुप से संपन्न हो सकते हैं। साथ ही इसके प्रयोग से आप ग्रहों के दुष्प्रभावों से भी बचे रहेंगे।

आर्थिक लाभ

मोरपंख से आर्थिक लाभ पाने के लिए इसे राधा कृष्ण जी के मुकुट पर लगाएं और लगभग एक महीने 10 दिन के बाद इसे अपने लॉकर में रख दें। इस उपाय को करने से अवश्य ही आपको धन लाभ होगा।

रुका धन

40 दिन बाद राधाकृष्ण जी के मंदिर से स्थापित मोरंपंख को अपनी तिजोरी में रखने से आपको रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। साथ ही इस उपाय को करने से धन की वजह से रुके अन्य काम भी पूरे होने लगेंगे।

ग्रहों का दुष्प्रभाव

ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए मोरपंख को हाथ में लेकर उस ग्रह से जुड़े मंत्र का 21 बार जाप करकें उसपर पानी के छींटे दें। ऐसा करने से जल्द उस ग्रह का प्रकोप आपके ऊपर से कम होगा।

मुख्य द्वार

घर के मुख्य द्वार पर मोरपंख लगाने से घर से नकारात्मक उर्जा दूर रहती हैं और जीव जंतु भी घर में प्रवेश नहीं करते है। स्टोरी में लिखी जानकारी मान्यताओं पर आधारित है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Vastu Tips: घर की 8 दिशा में कहां क्या रखें? जानिए