बारिश के मौसम में मलेरिया और डेंगू बुखार का कहर बढ़ जाता है और ये दोनों ही बीमारियां मच्छरों के कारण फैलती है। ऐसे में खुद का मच्छरों से बचाने का प्रयास करना चाहिए।
आमतौर पर हम मच्छरों से बचाव के लिए मॉसक्विटो क्वाइल, ओडोमॉस क्रीम, स्प्रे, आप का प्रयोग करते हैं, लेकिन इन पौधों को भी लगाने से घर के आसपास मच्छर नहीं आते हैं।
तुलसी के पौधे का सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं है। घर में तुलसी लगाने से हवा शुद्ध होती है। तुलसी की महक से मच्छर दूर भाग जाते हैं।
नीम की पत्तियों में औषधीय गुण होते हैं। घर के पास यदि नीम का पेड़ होता है तो मच्छर कम होते हैं। घर में मच्छर भगाने के लिए नीम की पत्तियों का धुआं भी कर सकते हैं।
लैवेंडर के फूलों की महक से भी मच्छर दूर भाग जाते हैं। इसकी भीनी खुशबू जहां वातावरण को महकाती है, वहीं मच्छरों को भी दूर भगा देती है। लैवेंडर का पौधा गमले में भी लगा सकते हैं।
गेंदे का फूल भी मच्छरों को भगाने में भी मदद करता है। मच्छरों को गेंदे के फूल की महक पसंद नहीं आती है। घर के बगीचे में गेंदे के फूल जरूर लगाना चाहिए।