इस बार वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत करने जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसमें काफी आनंद आने वाला है।
48 साल और 12 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक भारत के नाम है। भारतीय बल्लेबाजों ने अब तक 32 शतक जमाए हैं।
टीम इंडिया की तरफ से वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक रोहित शर्मा और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 6-6 शतक जड़े हैं।
इस सूची में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है जो वर्ल्ड कप में 5 बार विश्व चैंपियन बना है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 25 शतक जड़े हैं।
इस लिस्ट में वर्ल्ड कप 2019 का चैंपियन इंग्लैंड भी शामिल है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अब तक कुल 18 शतक जड़े हैं।
इस लिस्ट में वर्ल्ड कप 2019 का चैंपियन इंग्लैंड भी शामिल है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अब तक कुल 18 शतक जड़े हैं।
न्यूजीलैंड अभी तक कोई भी वर्ल्ड कप जीत नहीं पाया है। पहले खिताब का इंतजार कर रहे न्यूजीलैंड ने अब तक 17 शतक लगाए हैं।
इस सूची में टीम पाकिस्तान काफी पीछे है। पाक की ओर से वर्ल्ड कप में कुल 16 शतक लगे हैं और टीम छठवें स्थान पर है।
बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप में 5 शतक, नीदरलैंड ने 4 शतक लगाए हैं। वहीं, अफगानिस्तान टीम अभी तक 1 भी शतक नहीं लगा पाई है।