इस बार आईपीएल 2025 के मेगा नीलामी में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों को भी अच्छी कीमत मिली है।
आज हम इस लेख में आपको उन टॉप गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जो आईपीएल 2025 के लिए सबसे महंगे दामों पर बिके हैं।
इस सूची में सबसे पहले स्थान पर बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम है।
अर्शदीप सिंह को आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खरीदा।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम है। गेंदबाज को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा है।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हेजलवुड, बोल्ट और आर्चर का नाम हैं। तीनों खिलाड़ियों को 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईपीएल 2025 में बिकने वाले चौथे सबसे अमीर गेंदबाज बन गए। गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 12 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा।
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया बेहतरीन गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम है। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा है।
इसी तरह की खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com