इंडियन प्रीमीयर लीग काफी इंटरेस्टिंग होती है। हर साल टीम द्वारा इसमें खिलाड़ियों को खरीदा जाता है। आइए जानते है IPL के इतिहास में सबसे महंगे बिक चुके खिलाड़ियों के बारे में।
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ में खरीदा है। स्टार्क 2024 आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी है।
पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया ने 20.50 करोड़ में खरीदा हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2020 में पैट कमिंस को 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। कमिंस ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और तेज गेंदबाज है।
2023 के ऑक्शन में सैम करन सबसे महंगे बिके थे। पंजाब किंग्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करना पर साढ़े 18 करोड़ का दांव लगाया था। 2023 तक ये IPL इतिहास की यह सबसे बड़ी बोली थी।
IPL 2022 में पंजाब किंग्स ने लियम लिविन्गस्टोन को 11.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। लियम लिविन्गस्टोन बैटिंग और स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी थे।
क्रिस मॉरिस को 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। 2021 के सीजन में मॉरिस सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
2019 के आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब ने इंग्लैंड के सैम करन को 7.2 करोड़ में खरीदा था। सैम 2019 IPL सीजन के वे सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
2018 में इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। 2018 के दौरान स्टोक्स अपने करियर के पीक पर चल रहे थे। इससे पहले 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने स्टोक्स को 14.5 करोड़ में खरीदा था।
शेन वॉटसन 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों साढ़े 9 करोड़ रुपए में बिके थे। वॉटसन बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी अच्छी करते थे।