ये हैं IPL 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी


By Ritesh Mishra02, Dec 2024 12:29 PMnaidunia.com

आईपीएल 2025 के लिए जेद्दा में दो दिन नीलामी चली। जिसमें 10 फ्रेंचाइजी ने तकरीबन 639.15 करोड रुपए खर्च किए।

42 खिलाड़ी बीके

इस मेगा नीलामी में टीमों ने कुल 142 खिलाड़ी खरीदे, वहीं, इस नीलामी में 395 खिलाड़ी बिना बीके ही रह गए।

ऋषभ पंत

आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत हैं। स्टार बल्लेबाज ने जेद्दा में रिकॉर्ड राशि हासिल की।

सबसे महंगा खिलाड़ी

उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए की फीस देकर खरीदा। इससे वो आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

श्रेयस अय्यर

2024 के आईपीएल में श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाकर सभी के दिल में अपनी जगह बना ली। अब अय्यर पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। श्रेयस अय्यर को फ्रेंचाइजी ने 26.75 करोड रुपए की मोटी रकम देकर खरीदा।

वेंकटेश अय्यर

केकेआर के साथ वेंकटेश अय्यर 2021 से हैं, लेकिन आईपील 2025 मेगा नीलामी से पूर्व उन्हें रिलीज कर दिया गया। वेंकटेश अय्यर मोटी रकम 23.75 करोड रुपए में खरीदा।

अर्शदीप सिंह

चौथे नंबर पर आईपीएल में अर्शदीप सिंह को खरीदा गया। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ की कीमत पर खरीदा। 2019 में स्टार तेज गेंदबाज ने पंजाब के साथ ही साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप 2024 में जीतने से उनका प्राइज बढ़ गया।

युजवेंद्र चहल

राजस्थान रॉयल्स में तीन सीज़न खेलने के बाद रिलीज किए गए, चहल अब आईपीएल के पांचवें नंबर पर सबसे महंगे स्पिनर हैं। खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा था।

इसी तरह की स्पोर्टस की खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

इस IPL क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अपने नाम दर्ज कर चुके हैं वर्ल्ड कप