सिद्धार्थ कौल भारतीय टीम के तेज गेंदबाज है। सिद्धार्थ कौल ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपण से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।
34 साल के तेज गेंदबाज ने अपने 17 साल के कैरियर पर विराम लगा दिया है। जिसके बाद उनके फैंस निराश नजर आ रहे हैं।
हाल ही में जोधा में संपन्न दो दिवसीय आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में सिद्धार्थ कौल को कोई खरीदार नहीं मिल पाया था।
सिद्धार्थ कौल ने ये बड़ा ऐलान अपने सोशल मीडिया के जरिए किया है। इस तेज गेंदबाज ने भारतीय टीम के लिए कुल छह अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन्होंने 2018 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था।
2008 में सिद्धार्थ कौल अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 10 विकेट चटकाए थे।
गौरतलब है कि 2021 में सिद्धार्थ कौल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा बने, लेकिन उन्हें खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला।
इसके बाद उन्हें आईपीएल नीलामी में को कोई खरीदार नहीं मिला सका। सिद्धार्थ कौल ने जेदहा में हुए निलामी के लिए अपना नाम अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में दर्ज कराया था, लेकिन उनके नाम की बोली नहीं लगी।
सिद्धार्थ कौल ने अपने संन्यास के लिए लिखें पत्र में आईपीएल फ्रेंचाइजी से मिले सपोर्ट के लिए धन्यावाद किया है। उन्होंने कहा, “यहां मुझे जिंदगीभर की यादें मिली।”
इसी तरह क्रिकेट और स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com पर