शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता हैं। आइए जानते है शनिदेव के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में, जिनके दर्शन से आपके सभी दुख दूर होंगे।
शनि एक बेहद प्रभावशाली ग्रह है। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मो के हिसाब से फल देते है, शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए जरूरी हैं कि आप हर शनिवार उनकी विधिवत पूजा करें।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में स्थित शनिदेव का यह बेहद प्रसिद्ध मंदिर है। हर शनिवार भारी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर शनिदेव के धाम आते है।
जूनी इंदौर में स्थित शनिदेव का ये सबसे प्राचीन मंदिर है। कहा जाता कि इस मंदिर में शनिदेव स्वयं पधारे थे, इस मंदिर में दर्शन करने से सभी दुख दूर होते है।
महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर में स्थित इस शनिदेव के मंदिर को कई लोग तो शनिदेव का जन्म स्थान भी माना जाता है। शिंगणापुर में स्थित इस मंदिर में दुनियाभर से लोग दर्शन करने आते है।
दिल्ली के महरौली में स्थित शनिदेव मंदिर में अर्जी लगाने से भक्त की सारी मुराद पूरी होती है। इस मंदिर में शनिदेव की सबसे बड़ी मूर्ति विद्यमान है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास स्थित एक गांव में शनिचरा मंदिर है। मान्यताओं के मुताबिक यह प्रतिमा आसमान से टूटकर गिरे उल्कापिंड से बनी है। इस मंदिर में दर्शन करने मात्र से शनिदेव की कृपा बनी रहती है।
उज्जैन में सांवेर रोड के पास शनिदेव का प्राचीन मंदिर स्थित है। इस मंदिर को शनिदेव के साथ-साथ और 9 ग्रहों के होने की वजह से नवग्रह मंदिर भी कहा जाता है।