साल 2024 में Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये लोग


By Ritesh Mishra14, Dec 2024 12:32 PMnaidunia.com

साल 2024 कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा। इस पूरे साल में किन 10 हस्तियों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। चलिए गूगल द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट से जानते हैं।

विनेश फोगाट

विनेश फोगाट को साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इसकी वजह पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल फाइनल में 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था, जिसके बाद वह सुर्खियों में रहीं।

नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साल 2024 में लोकसभी चुनावों के दौरान अपने राजनीतिक फैसलों के कारण सुर्खियां बटोरी। गूगल पर दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा नीतीश कुमार को सर्च किया गया।

चिराग पासवान

अभिनेता से राजनेता बने चिराग पासवान को इस साल गूगल पर तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। चिराग पासवान ने इस साल मोदी सरकार में मंत्री बनकर अपनी एक अलग पहचान बनाई। चिराग अपने गुड लुक्स के कारण भी काफी चर्चाओं में रहते हैं।

हार्दिक पांड्या

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपने निजी जीवन को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। उनकी तलाक की वजह से क्रिकेटर चारों तरफ चर्चाओं में रहे। साथ ही उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिससे वो लाइमलाइट में रहे।

पवन कल्याण

एक्टर से पॉलिट्रसियन बने पवन कल्याण इस साल आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बने। जिससे उनकी चारों ओर चर्चा हुई। यही वजह है कि पवन कल्याण को साल 2024 में गूगल पर पांचवें नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

शशांक सिंह

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की आईपीएल के लिए चुने गए खिलाड़ी शशांक सिंह ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिससे उन्हें गूगल पर काफी ज्यादा सर्च किया गया।

पूनम पांडे

साल 2024 में मॉडल और अडल्ट स्टार पूनम पांडे की मौत की खबर काफी सुर्खियों में रही। हालांकि उन्होंने ये सब अपने सर्वाइकल कैंसर के कैंपेन के लिए किया था।

राधिका मर्चेंट

अंबानी परिवार की बहू और अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट साल 2024 में काफी लाइमलाइट में रही। अंबानी परिवार की बहू को गूगल पर काफी सर्च किया गया।

अभिषेक शर्मा

क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण अभिषेक शर्मा को काफी ज्यादा सर्च किया गया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग बैट्समैन में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण सुर्खियां बटोरी।

लक्ष्य सेन

लक्ष्य सेन इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक 2024 में मेन्स सिंगल इवेंट में सेमी-फाइनल तक पहुंचे। इस कारण उन्हें गूगल पर काफी ज्यादा सर्च किया गाय। इसी तरह टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कम कीमत में चाहिए सस्ता 5G फोन, नोट कर लीजिए नाम