क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए शतक और अर्धशतक मारना एक कीर्तिमान के बराबर होता है। आइए जानते है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
1989 से 2013 तक क्रिकेट के लिए समर्पित रहने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 264 बार 50 रन या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है।
रिकी पोंटिंग ने भी अपने 17 साल के क्रिकेट करियर में 217 हाफ सेंचुरी लगाई है। 560 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पोंटिंग ने लगभग 45.95 की औसत से रन बनाएं।
कुमार संगाकारा ने श्रीलंका के लिए खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं। संगकारा ने 216 बार हाफ सेंचुरी बनाई हैं।
अपने 15 साल के क्रिकेट करियर में विराट कोहली ने अब तक सभी फॉर्मेट का मिलाकर 212 हाफ सेंचुरी लगाई है। विराट ने अपने करियर में अब तक 500 से ज्यादा मैच खेले है।
19 साल के करियर में जैक कैलिस ने 500 से अधिक क्रिकेट मैच खेले हैं। जैक कैलिस ने अपने करियर में 211 बार अर्धशतक बनाया है।
राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 509 इंटरनेशनल मैच खेले है। इस दौरान द्रविड़ ने 194 बार 50 का आंकड़ा पार किया है।
माहेला जयवर्धने ने अपने करियर में 652 इंटरनेशनल मैच खेले थे। श्रीलंकाई खिलाड़ी जयवर्धने ने भी इस दौरान 190 बार पचास का आंकड़ा पार किया था।