एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले बल्लेबाज


By Prakhar Pandey25, Nov 2023 10:05 AMnaidunia.com

कैलेंडर ईयर

क्रिकेट में हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक रन और शतक बनाएं। आज हम आपको बताएंगे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

सचिन तेंदुलकर

साल 1998 में सचिन अपने करियर के पीक फॉर्म में थे। इस साल तेंदुलकर ने 39 मैचों में 12 शतक और 8 अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा सचिन ने इस पूरे साल 2712 रन बनाए थे।

विराट कोहली

रन मशीन कोहली के लिए साल 2018 उनके करियर का अब तक का सबसे बेस्ट साल रहा था। इस साल कोहली ने 37 मैचों में 11 शतक और 8 अर्धशतक लगाए थे। 2018 में कोहली ने 2735 रन बनाए थे।

रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग ने साल 2003 में 45 मैचों में 2657 रन बनाए थे। इस दौरान पोंटिंग ने 11 शतक और 8 अर्धशतक लगाए थे।

2017 में विराट कोहली

2017 में विराट कोहली ने फिर एक बार पहले भी रिकॉर्ड्स का पहाड़ खड़ा किया था। कोहली ने 2017 में 46 मैचों में 2818 रन बनाए थे। इस दौरान कोहली ने 11 शतक और 10 अर्धशतक लगाए थे।

हाशिम अमला

साउथ अफ्रीका के सबसे धाकड़ बल्लेबाज रहे हाशिम अमला ने साल 2010 में 26 पारियों में 2307 रन बनाए थे। इस दौरान अमला ने 10 शतक और 8 अर्धशतक लगाया था।

अरविंदा डी सिल्वा

श्रीलंकाई बल्लेबाज अरविंदा डी सिल्वा के लिए साल 1997 काफी खास रहा था। इस साल अरविंदा ने 39 मैचों में 10 शतक और 10 अर्धशतक लगाए थे।

रोहित शर्मा

हिटमैन के लिए साल 2019 काफी स्पेशल रहा था। इस साल रोहित ने 47 मैचों में 2442 रन बनाए थे। शर्मा ने इस कैलेंडर ईयर में 10 शतक और 10 अर्धशतक लगाया था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अंतिम बॉल पर छक्का जड़कर मैच जिताने वाले ये हैं 5 धुरंधर