आईपीएल में इन खिलाड़ियों ने बनाए है सबसे ज्यादा रन


By Prakhar Pandey01, Dec 2023 01:04 PMnaidunia.com

आईपीएल में सबसे अधिक रन

आईपीएल 2008 से शुरू हुआ था, जिसके अब तक 16 संस्करण बीत चुके है। आइए जानते हैं आईपीएल में किन खिलाड़ियों ने बनाए है सबसे अधिक रन?

विराट कोहली

विराट 2008 से लेकर 2023 तक आईपीएल के सभी सीजन खेल चुके है। आईपीएल के 16 संस्करणों में कोहली ने 237 मैच खेले है। 229 पारियों में कोहली ने 7263 रन बनाए है।

शिखर धवन

शिखर धवन ने आईपीएल के 16 संस्करणों में 217 मैचों की 216 पारियों में 6617 रन बनाए है। धवन डीसी, एमआई, पीबीकेएस और एसआरएच के लिए खेल चुके है।

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर 2009 से 2023 तक आईपीएल खेल चुके है। लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद में रहे वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से भी खेला है। वॉर्नर ने 176 मैचों में 6397 रन बनाए है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने 2008 से 2023 तक आईपीएल के 243 मैच खेले है। 237 पारियों में रोहित ने 6211 रन बनाए है।

सुरेश रैना

सुरेश रैना ने 2008 से 2021 तक 205 मैच खेले है। 200 पारियों में रैना ने 5528 रन बनाए थे। रैना ने 2021 के बाद एक भी आईपीएल नहीं खेला है।

एबी डिविलियर्स

मिस्टर 360 डिग्री ने 2008 से 2021 तक आईपीएल में 184 मैचों की 170 पारियों में एबी डिविलियर्स ने 5162 रन बनाए थे। 

एमएस धोनी

लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे एमएस धोनी भी 2008 से 2023 के बीच आईपीएल के 250 मैच खेल चुके है। 218 पारियों में धोनी ने 5082 रन बनाए है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान