रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल काफी लंबी है। इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में हैं जो काफी लंबी रही है। आइए उनके बारे में जानते हैं।
फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। यह मूवी 3 घंटे 21 मिनट की होने वाली है। इसका ट्रेलर काफी धांसू रहा है।
बॉलीवुड की पुरानी फिल्म संगम साल 1964 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म करीब 3 घंटे 58 मिनट की थी जिसमें राज कपूर और वैजयंती माला दिखी थीं।
मेरा नाम जोकर बॉलीवुड की एक कामयाब फिल्म रही है। राज कपूर की यह मूवी 4 घंटे 15 मिनट की थी जो ब्लॉकबस्टर रही थी।
फिल्म शोले बॉलीवुड इतिहास की सबसे सफल फिल्म रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन दिखे थे। यह मूवी 3 घंटे 24 मिनट की थी।
फिल्म शोले बॉलीवुड इतिहास की सबसे सफल फिल्म रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन दिखे थे। यह मूवी 3 घंटे 24 मिनट की थी।
फिल्म हम आपके हैं कौन एक पारिवारिक मूवी थी जो 3 घंटे 26 मिनट की थी। इसमें सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी दिखी थी।
कमल हसन स्टारर फिल्म हे राम भी काफी लंबी फिल्म थी। इस मूवी का रन टाइम 3 घंटे 36 मिनट का है जो एक रिकॉर्ड से कम नहीं है।
फिल्म जोधा अकबर में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय दिखे थे। इस मूवी का रन टाइम 3 घंटे 33 मिनट का था, जो फ्लॉप साबित हो गया।