2025 तक ये राशियां रहेंगी शनि के प्रकोप से मुक्त


By Kushagra Valuskar08, Apr 2023 03:01 PMnaidunia.com

न्याय के देवता

ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता कहा गया है। शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं।

साढ़े साती

शनि देव की कृपा पाने और साढ़े साती से बचने के लिए लोग कई उपाय करते हैं।

शनि राशि परिवर्तन

कर्मफलदाता ने 30 साल बाद 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश किया। अब 2025 तक इसी राशि में रहेंगे।

भाग्यशाली राशियां

शनि देव के राशि परिवर्तन के कारण 3 राशियों को उनकी कृपा मिलेगी।

वृष राशि

शनि का कुंभ राशि में प्रवेश वृष राशिवालों के लिए खुशियों की सौगात की तरह है। आपका भाग्योदय होगा। संगीत और मीडिया से जुड़े जातकों को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशिवालों के लिए 2025 तक शानदार समय रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि मिल सकती है। विदेश यात्रा की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शनि की स्थिति शुभ रहेगी। जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। करियर में उन्नति की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

Shani Totke : रोज जल्दी उठेंगे तो शनि के दुष्प्रभाव से बचे रहेंगे