TV की वो जोड़ियां जिन पर आज भी प्‍यार लुटाते हैं लोग


By Ritesh Mishra13, Jan 2025 01:18 PMnaidunia.com

टीवी इंडस्ट्री के कलाकार अपने रोल को लेकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल करते हैं। कुछ टीवी सीरियल जिन्हें खत्म हुए कई साल हो गया है, लेकिन फैंस आज भी कुछ जोड़ों को याद करते हैं।

टीवी की पुरानी जोड़ियां

आज भी सोशल मीडिया पर उनके पुराने क्लिप वायरल होते रहते हैं, जिनपर लाखों लोग प्यार लुटते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे ही टीवी सीरियल के बारे में बताएंगे।

मानव-अर्चना

टीवी के इस पॉपुलर जोड़े को भला कौन नहीं जानता होगा। यह पवित्र रिश्ता की जोड़ी सभी को काफी पसंद थी। दोनों एक दूसरें के साथ परफेक्ट लगते थे।

अक्षरा-नैतिक

ये रिश्ता क्या कहलाता है की फेमस जोड़ी नैतिक और अक्षरा को लोग साथ देखना काफी पसंद करते हैं। यह सीरियल कई सालों तक घर-घर में चलता रहा है।

देव-राधिका

सीरियल में छोटी बहु राधिका और देव की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। शो में दोनों को देखना लोगों को काफी पसंद था।

जोधा-अकबर

टीवी के पॉपुलर शो में से एक जोधा-अकबर के जोड़े को लोग काफी पसंद करते हैं। यह शो आज भी लोगों के दिल में बसता है।

नायरा-कार्तिक

ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक और जोड़ा लोगों में काफी फेमस है, वह है नायरा-कार्तिक की जोड़ी। इन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं और याद करते हैं।

इशिता-रमन

सीरियल ये हैं मोहब्बतें में इशिता और रमन की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। दोनों की केमिस्ट्री शानदार थी।

इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Ram Charan की फिल्म Game Changer ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा