IPL में सबसे ज्यादा 100 रन से कम स्कोर बनाने वाली टीमें


By Shivansh Shekhar19, Apr 2024 04:40 PMnaidunia.com

100 के अंदर ऑल आउट

आज हम आपको उन टीमों के बारे में बताएंगे जो 100 रन के अंदर आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ऑल आउट होने का रिकॉर्ड अपने नाम की है।

दिल्ली कैपिटल

दिल्ली कैपिटल की टीम पहले दिल्ली डेयरडेविल्स थी। इस टीम ने यह रिकॉर्ड पहले नंबर पर दर्ज करवाया है। दिल्ली आईपीएल में 10 बार ऑल आउट 100 रन के भीतर हुई है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी दिल्ली के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। आरसीबी की टीम आईपीएल में 7 बार 100 के भीतर ऑल आउट हुई है।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2024 में टेबल टॉप कर रही है। लेकिन इस टीम ने शानदार रिकॉर्ड बनाते हुए 6 बार 100 के भीतर सिमटी है।

मुंबई इंडियंस

6 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार अपनी पूरी 10 विकेट 100 रन के भीतर गंवाई है।

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स पहले किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से जानी जाती थी। पंजाब के वर्तमान कप्तान शिखर धवन हैं और इस टीम ने 3 बार 100 के भीतर 10 विकेट खोए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 5 बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है। सीएसके की टीम 2 बार आईपीएल इतिहास में 100 के भीतर सिमटी है।

केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स भी 2 बार गौतम गंभीर की कप्तानी में आईपीएल जीता है। यह भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरह 2 बार 100 रन के भीतर ऑल आउट हुई है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IPL 2024 में धूम मचाने वाले रिटायर्ड खिलाड़ी