टी20 फॉर्मेट को युवाओं से जोड़ दिया जाता है। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में युवा ही नहीं ओल्ड खिलाड़ी भी कहर बरपाते हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके खिलाड़ियों का जलवा भी देखने को मिला है। चाहें वो सुनील नारायण हो या चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल हो।
इन खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 में गदर मचा कर रख दिया है। टेस्ट, वनडे से रिटायर होने के बाद भी छक्के और चौकों की बरसात कर रहे हैं।
रिटायर खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी का आता है। भारत को दो वर्ल्ड कप दिला चुके धोनी ने 2020 में संन्यास लिया था।
लेकिन, आईपीएल में धोनी का जलवा सर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके ही घर में हार्दिक पांड्या को 3 लगातार छ्क्के मारे थे।
धोनी ने उस मैच में 20 रन मात्र 4 गेंदों पर बना दिए, जो मुंबई की हार का कारण बन गया। उससे पहले भी दिल्ली के खिलाफ 16 गेंदों पर 37 रन बना दिए थे।
सुनील नरेन भी रिटायर हो चुके हैं और उन्होंने केकेआर के खिलाफ शतक जमा दिया। आईपीएल 2024 उनका बल्ला आग उगल रहा है।
दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस भी इस सूची में हैं। अभी वो आरसीबी के कप्तान हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल में रनों की बरसात कर रखी है।