अफगानिस्तान के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये हैं 5 भारतीय बल्लेबाज


By Shivansh Shekhar05, Jan 2024 11:35 AMnaidunia.com

भारत बनाम अफगानिस्तान

11 जनवरी 2024 से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है। वर्ल्ड कप 2024 के हिसाब से यह काफी अहम होने वाला है।

भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड

कुछ भारतीय बल्लेबाजों का टी20 में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने कुछ मैचों में काफी शानदार बल्लेबाजी की है।

पांच बल्लेबाजों पर नजर

आज हम आपको उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ काफी ज्यादा रन बनाए हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

विराट कोहली

इस लिस्ट में कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है। उनके बल्ले से 3 टी20 मैच में 172 रन निकले हैं जिसमें 1 शतक शामिल है।

केएल राहुल

केएल राहुल का प्रदर्शन भी इस टीम के खिलाफ शानदार रहता है। उन्होंने 2 मैचों में 131 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 147 का रहा है।

केएल राहुल

केएल राहुल का प्रदर्शन भी इस टीम के खिलाफ शानदार रहता है। उन्होंने 2 मैचों में 131 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 147 का रहा है।

रोहित शर्मा

इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 75 रन बनाए हैं। जिसमें 74 रन उन्होंने 1 ही पारी में बना दिए थे।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत दाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज हैं। उनके बल्ले से दो मैचों में अफगानिस्तान के खिलाफ 42 रन निकले हैं। फिलहाल अभी वो चोट से जूझ रहे हैं।

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या भी इस लिस्ट में आते हैं। हार्दिक ने सिर्फ 1 टी20 मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला है जिसमें 16 गेंदों पर 35 रन बनाए हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

स्टीव स्मिथ या विराट कोहली, कौन है बेहतरीन टेस्ट बैट्समैन?