भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला का आगाज होने जा रहा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए यह सिरीज काफी अहम होने वाला है।
इस दौरे के लिए टीम इंग्लैंड की घोषणा की जा चुकी है। अभी भारतीय दल का ऐलान होना बाकी है। पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जाएगा।
आज हम आपको 5 ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन टेस्ट मैच में बनाए हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
किंग कोहली को इंग्लैंड की टीम खूब रास आती है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 28 टेस्ट मैचों की 50 पारियों में 42.36 की औसत से 1991 रन बनाए हैं। उनका व्यक्तिगत स्कोर भी 235 रन है।
चेतेश्वर पुजारा टेस्ट के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। पुजारा ने इंग्लिश टीम के खिलाफ 27 टेस्ट मैचों की 49 पारियों में 39.51 की औसत से 1778 रन बनाए हैं। उन्होंने 206 रनों की नाबाद पारी भी खेली है।
चेतेश्वर पुजारा टेस्ट के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। पुजारा ने इंग्लिश टीम के खिलाफ 27 टेस्ट मैचों की 49 पारियों में 39.51 की औसत से 1778 रन बनाए हैं। उन्होंने 206 रनों की नाबाद पारी भी खेली है।
दाएं हाथ के लेग स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम भी इस लिस्ट में है। अश्विन ने 19 टेस्ट मैच खेले हैं और 31 पारियों में 37.31 की औसत से 970 रन बनाए हैं।
केएल राहुल का खेल भी इंग्लिश गेंदबाजों के सामने बेहतर रहता है। राहुल ने इस टीम के खिलाफ 12 टेस्ट मैच की 22 पारियों में 847 रन बनाए हैं।
अजिंक्य रहाणे एक शानदार बल्लेबाज रह चुके हैं। रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ 38 पारियों में 22 की औसत से 840 रन बनाए हैं। उनका ये रिकॉर्ड काफी शानदार है।