एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज


By Prakhar Pandey02, Apr 2024 04:40 PMnaidunia.com

आईपीएल में छक्के

आईपीएल में बाउंड्री हर मैच को रोमांचक बना देती है। फैंस भी स्टेडियम में अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लंबे-लंबे छक्के देखने आते है। आइए जानते है एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

लंबे छक्के

इस सूची में शामिल खिलाड़ियों में एक नाम आपको कई बार देखने को मिलने वाला है। वेस्टइंडीज के प्लेयर्स ने आईपीएल को साल दर साल और रोमांचक बनाया है।

क्रिस गेल

2012 का सीजन क्रिस गेल के तूफान के लिए याद रखा जाता है। इस साल क्रिस गेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से अकेले पूरे सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्के लगाए थे। एक सीजन में इससे अधिक छक्के किसी बल्लेबाज ने नहीं मारे है।

आंद्रे रसल

आंद्रे रसल की फॉर्म केकेआर के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है। रसल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए साल 2019 में 52 छक्के मारे थे। गेल के बाद यह दूसरे ऐसे खिलाड़ी है जिनके नाम ये रिकॉर्ड दर्ज है।

2013 में गेल

2013 में क्रिस गेल की आंधी में पुणे वॉरियर्स इंडिया की टीम उड़ गयी थी। इसी सीजन में गेल ने 66 गेंदों में 175 रनों की पारी खेली थी। 2013 सीजन में गेल ने सबसे अधिक 51 छक्के मारे थे।

जोस बटलर

जोस बटलर के नाम भी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का कीर्तिमान दर्ज है। बटलर ने 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 45 छक्के जड़े थे।

2011 में एक बार फिर

2011, 2012 और 2013 क्रिस गेल के लिए सबसे बेस्ट आईपीएल ईयर था। 2011 में भी क्रिस गेल ने आरसीबी के लिए खेलते हुए 44 छक्के मारे थे।

ट्रेंड सेटिंग सीजन

आईपीएल 2024 के सीजन को ट्रेंड सेटिंग सीजन भी कहा जा रहा है। इस साल कई नए ट्रेंड बन रहे है, साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए मात्र 3 मैचों में ही 17 छक्के लगाए है। अब देखना होगा इस सीजन यह रिकॉर्ड टूटता है या नहीं।

अगर आपको आईपीएल रिकॉर्ड से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

क्या लगातार 3 हार के बाद आसान होगा MI के लिए कमबैक?