टी20 विश्व कप 2022 में कई खिलाड़ियों ने कीर्तिमान रचे थे। आइए जानते है साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
2024 टी20 विश्व कप 1 जून 2024 से शुरु होने वाला है। 29 जून 2024 को टी20 विश्व कप फाइनल खेला जाएगा। ऐसे में 2023 विश्व कप के रिकॉर्ड्स के बारे में पता होना भी जरूरी है।
जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने 2022 टी20 विश्व कप में 8 मैचों की 8 पारियों में 219 रन बनाए है। इस दौरान रजा ने 11 छक्के मारे थे।
इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने 6 मैच की 6 पारियों में 10 छक्के मारे थे। वहीं श्रीलंकाई बल्लेबाज ने कुशल मेंडिस 8 मैचों की 8 इनिंग में 10 छक्के मारे थे।
रिली रोसो ने 5 मैचों की 4 पारियों में 9 छक्के लगाए थे। वहीं मार्कस स्टॉयनिस ने भी 4 मैचों की 4 पारियों में भी इतने ही छक्के लगाए थे।
सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 6 मैचों की 6 पारियों ने 9 छक्के लगाए थे। वहीं एंड्रयू बालबर्नी ने 7 मैचों की 7 पारियों में भी इतने ही छक्के थे।
विराट कोहली ने भी 2022 टी20 विश्व कप यादगार बना दिया था। विराट ने 6 मैच की 6 पारियों में 8 छक्के मारे थे। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 5 मैचों की 5 पारियों में 8 छक्के लगाए थे।
केएल राहुल ने 6 मैचों में 8 छक्के मारे थे, राहुल ने इस टूर्नामेंट में दो अर्धशतक लगाए थे। वही पथम निशांका ने भी 7 मैचों में 8 छक्के मारे थे।