आज हम आपको ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने के रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के बोलरों की धज्जियां उड़ा दी और ताबड़तोड़ दूसरी पारी में 12 छक्के जड़ दिए। उन्होंने इससे साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है।
इस लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी शामिल है। सिद्धू ने 1994 में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 8 छक्के जड़े हैं।
मयंक अग्रवाल का नाम भी इस सूची में तीसरे नंबर पर आता है। मयंक अग्रवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी में कुल 8 छक्के मारे थे।
यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। राजकोट टेस्ट से पहले भी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 7 छक्के जड़े थे।
वीरेंद्र सहवाग एक विस्फोटक बल्लेबाज थे और उनकी बल्लेबाजी देखने लायक रहता था। सहवाग ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 7 छक्के मारे थे।
हरभजन सिंह का नाम भी इस लिस्ट में आता है जिन्होंने 2010 में कीवी के खिलाफ एक पारी में 7 लंबे लंबे छक्के जड़ दिए थे और रिकॉर्ड बनाया था।
हार्दिक पांड्या टी20 ही नहीं बल्कि टेस्ट में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में एक पारी में कुल 7 छक्के जड़े थे।