विश्व कप 2023 इस साल भारत में होने वाला है। क्रिकेट में बल्लेबाजों को छक्के मारते देखने को लेकर लोगों में अलग ही लेवल का उत्साह होता है। आज हम आपको बताएंगे विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
सचिन ने 1992 से 2011 तक लगभग सभी वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेला है। इस दौरान सचिन 44 पारियों में 27 छक्के लगाए है।
सौरव गांगुली ने भी वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से खेलते हुए 21 मैचों में 25 छक्के लगाए थे। गांगुली ने 1999, 2003 और 2007 का वर्ल्ड कप खेला था।
रोहित शर्मा ने 2015 और 2019 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से हिस्सा लिया था। दोनों वर्ल्ड की 17 पारियों में हिटमैन ने 23 छक्के लगाए है।
अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए फेमस सहवाग ने भी 2003 से लेकर 2011 तक वर्ल्ड कप के 22 मुकाबले खेले थे। इस दौरान सहवाग के बल्ले से 18 छक्के निकले थे।
एमएस धोनी ने भारत के लिए 2007, 2011, 2015 और 2019 वर्ल्ड कप में कुल 25 पारियां खेले है। इस दौरान धोनी ने 15 छक्के लगाए है।
कपिल देव ने 1979 से लेकर 1992 के दौरान भारतीय टीम के लिए विश्व कप की 24 पारियों में 14 से ज्यादा छक्के लगाए थे।
2011 वर्ल्ड कप के स्टार रहे युवराज सिंह ने अपने करियर में 2003, 2007 और 2011 में भारत के लिए विश्व कप खेला था। युवी ने 21 पारियों में 13 छक्के लगाए थे।