ओटीटी वेब शोज पर कई ऐसे वेब शोज उपलब्ध हैं जिन्हें रेटिंग में भले ही कम आंका गया हो परंतु अपने कंटेंट के दम पर यह काफी पसंद किए गए थे। आइए जानते हैं किन प्लेटफॉर्म पर देख सकते है ये वेब शोज?
शैलेंद्र कुमार झा द्वारा निर्मित ‘ग्रहण’ 1984 सिख दंगो पर बनी है। यह वेब शो सत्य व्यास की किताब ‘चौरासी’ से प्रेरित है। इस शो को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते है।
आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित द रायकर केस एक क्राइम, थ्रिलर और मिस्ट्री वेब सीरीज है। इसे आप वूट पर देख सकते हैं।
प्राइम वीडियो पर मौजूद ब्रीथ एक थ्रिलर वेब सीरीज है। इस शो के अब तक दो सीजन रिलीज किए जा चुके है। यह भी एक बेहतरीन पर अंडररेटेड वेब शो है।
जी5 पर उपलब्ध रंगबाज वेब शो में विनीत सिंह लीड किरदार में नजर आएं है। इस वेब शो की कहानी बिहार के एक बाहुबली राजनेता के जीवन से प्रेरित है।
सोनी लिव पर मौजूद अनदेखी वेबसीरीज एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा हैं। इसके अब तक दो सीजन रिलीज किए जा चुके हैं।
आर्या वेब शो में सुष्मिता सेन और चंद्रचूड़ सिंह जैसे कलाकार है। इस वेब शो के दो सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है। यह भी एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है।
स्पेशल ऑप्स और उसका दूसरा स्पेशल ऑप्स 1.5 ओटीटी पर रिलीज किए जा चुके है। स्पेशल ऑप्स भी एक बेहतरीन जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज है। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध अरण्यक एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। इस वेब शो से रवीना टंडन ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था।