बीमारियों का घर है ब्रेकफास्ट में खाई जाने वाली ये चीजें


By Ritesh Mishra04, Apr 2025 06:00 AMnaidunia.com

सेहत को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट करना बेहद जरूरी है। अगर नाश्ते में गलत फूड्स खाया जाए तो इससे लेने के देने पड़ सकते हैं। गलत नाश्ता करने से पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ब्रेकफास्ट में क्या नहीं खाना चाहिए?

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी सेहत अच्छी रहे और आप बीमार न पड़े तो आपको सुबह कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसे में आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि सुबह खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए।

खाली पेट में चाय-कॉफी पीना

बहुत से लोगों को सुबह खाली पेट या ब्रेकफास्ट के साथ चाय-कॉफी लेने की आदत होती है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपको इस आदत को बदलना चाहिए। इसलिए ब्रेकफास्ट के बाद ही इन्हें पिएं।

ज्यादा तले-भुना खाना

सुबह समोसा, कचौड़ी, पकौड़ी या भारी पराठा खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है, जिससे पेट में गैस, एसिडिटी और सुस्ती बनी रहती है। इससे मोटापा भी बढ़ता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स

आजकल बहुत लोग नाश्ते में सोडा या कोल्ड ड्रिंक ले लेते हैं, जो एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है। ये ड्रिंक्स हड्डियों को कमजोर करते हैं और शरीर में पानी की कमी ला सकते हैं।

मसालेदार खाना

सुबह नाश्ते में मसालेदार खाने से पाचन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नाश्ते में हल्का-फुल्का और कम मसाले वाला ब्रेकफास्ट खाना चाहिए।

सिट्रस फ्रूट्स खाने से बचें

खाली पेट नींबू, संतरा और चकोतरा जैसे फल खाने से सेहत पर बुरा होता है। इससे पेट फूलना, एसिडिटी और डाइजेशन प्रॉब्लम जैसी समस्या हो सकती है।

बीमारियों का घर है ब्रेकफास्ट में खाई जाने वाली ये चीजें। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

लौकी का जूस किन बीमारियों में खतरनाक है?