हथेली पर पर्वतों का उभार क्या दर्शाता है?


By Ayushi Singh03, Jan 2025 01:40 PMnaidunia.com

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में  मौजूद रेखा और चिन्हों के अलावा पर्वत जैसे चीजें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं कि हथेली पर पर्वतों का उभार क्या दर्शाता है-

पर्वत देते हैं विशेष संकेत

हथेली पर मंगल,बुध,सूर्य, गुरु,बुध, शुक्र और शनि पर्वत भी मौजूद होते हैं। हथेली पर यह पर्वत विशेष संकेत देते हैं।

गुरु पर्वत

तर्जनी उंगली के नीचे वाले हिस्से को गुरु पर्वत कहा जाता है और व्यक्ति के हथेली में गुरु पर्वत उभरा हुआ है,तो ऐसे व्यक्ति घमंडी होते हैं।

बुध पर्वत

कनिष्ठा उंगली के नीचे उभरे भाग को बुध पर्वत कहा जाता है। ऐसे में व्यक्ति के जीवन में यात्रा के योग बनते हैं।

सूर्य पर्वत

अनामिका उंगली के निचले हिस्से को सूर्य पर्वत कहा जाता है। ऐसे लोग बुद्धिमान, लेखक, दार्शनिक होते हैं।

शनि पर्वत

मध्यमा उंगली के नीचे वाले हिस्से को शनि पर्वत कहा जाता है। ऐसे लोग मेहनती,गंभीर और एकांत में रहना पसंद करते हैं।

शुक्र पर्वत

अंगूठे के नीचे के हिस्से को शुक्र पर्वत कहा जाता है। जिन लोगों के हाथ में शुक्र पर्वत उभरा रहता है ऐसे लोगों को प्रेम-संतान का सुख मिलने में मदद मिलती है।

हथेली पर पर्वतों का उभार यह दर्शाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर में इस पौधे को लगाने से नहीं रहती पैसों की तंगी