वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ पौधे लगाने का विशेष महत्व माना गया है। आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे बताएंगे, जिसे घर पर लगाने से घर में चल रही आर्थिक तंगी दूर होती है। चलिए जानें-
घर में अपराजिता का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अपराजिता का पौधा लगाने से समृद्धि में वृद्धि होती है। इससे घर में आया धन टिकता है।
अपराजिता का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे घर का वातावरण शांतिपूर्ण और समृद्ध बना रहता है।
अपराजिता का पौधा भगवान शिव का प्रिय पौधा माना जाता है। इसे लगाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
घर में अपराजिता का पौधा लगाने से करियर में सफलता मिलती है। इससे करियर में आ रही अड़चन दूर होने लगती है।
अपराजिता पौधे को लगाने के लिए सही दिशा उत्तर-पूर्व दिशा है। इस दिशा में पौधा लगाने से घर में समृद्धि, सुख और शांति बनी रहती है।
इस पौधे को भूलकर भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी मानी जाती है।
इसी तरह की धर्म और आध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com