साल 2023 की शुरुआत में शनि राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र और सूर्य भी राशियों में बदलाव करेंगे।
सूर्य 14 जनवरी को धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं शुक्र 22 जनवरी को कुंभ राशि में आएंगे।
12 जनवरी को मंगल मार्गी होंगे तो वहीं 18 जनवरी को बुध मार्गी हो जाएंगे. इन ग्रहों के गोचर से इन राशियों पर असर होगा।
मेष राशि वालों के को मुश्किलों और काम में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च ज्यादा होगा।
कर्क राशि वालों के जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर नहीं रहेंगे। पैसा जरूर मिलेगा लेकिन खर्च भी होगा।
कन्या राशि के जातकों को करियर में ज्यादा फायदा नहीं होगा। पैसों का निवेश ना ही करें तो बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि वालों का भाइयों के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है। निवेश में सावधानी बरतें।
कुंभ राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती का सेकंड राउंड शुरू हो जाएगा। सेहत का भी ध्यान रखें। बॉस के साथ बर्ताव संयमित रखें।