2023 के अंत में बदलेगा 5 ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगी नौकरी


By Shivansh Shekhar29, Nov 2023 06:00 AMnaidunia.com

ग्रहों का राशि परिवर्तन

वैदिक शास्त्रों के हिसाब से हरेक महीने ग्रहों का राशि परिवर्तन होता रहता है। इन ग्रहों की चाल में जब बदलाव होता है तो उसका सीधा प्रभाव इंसान के ऊपर होता है।

दिसंबर में 5 ग्रह

बता दें कि दिसंबर 2023 यानी साल के आखिरी महीने में कुल 5 ग्रहों का गोचर होने वाला है। जिसमें गुरु, शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य देव शामिल हैं।

राशियों की तकदीर

इन 5 ग्रहों के गोचर से कुछ राशियों की तकदीर बदल सकती है। साथ ही इन राशियों का कारोबार भी चमक सकता है आइए उनके बारे में जानते हैं।

वृष राशि के जातक

साल का आखिरी महीना आपके लिए बेहद फायदेमंद होने वाला है। इस महीने में आपको प्रॉपर्टी अथवा वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है।

परीक्षा में सफलता

साथ ही नौकरी या कारोबार में सफलता मिलने की उम्मीद है। वहीं, जो लोग प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें जल्द ही लाभ मिलेगा।

परीक्षा में सफलता

साथ ही नौकरी या कारोबार में सफलता मिलने की उम्मीद है। वहीं, जो लोग प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें जल्द ही लाभ मिलेगा।

तुला राशि के जातक

तुला राशि के जातकों के लिए भी दिसंबर का महीना बेहद ही शुभ होने जा रहा है। इस महीने नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

विवाह के योग

इस दौरान विवाह के योग भी बन रहे हैं। वहीं आपके रुके हुए धन भी जल्द ही मिलने के आसार हैं। आपकी वाणी में भी प्रभाव होने वाला है।

धनु राशि के जातक

धनु राशि के जातक के लिए भी दिसंबर का महीना किसी लॉटरी से कम नहीं होने वाला है। इस महीने आप वाहन या घर खरीद सकते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में वास्तु के अनुसार लगाएं साल 2024 का कैलेंडर, होगा भाग्‍योदय