Vastu Tips: इन कपड़ो को पहनने से बचें, शरीर पर पड़ता है नेगेटिव प्रभाव


By Prakhar Pandey10, Dec 2023 10:44 AMnaidunia.com

कपड़े है व्यक्तित्व की पहचान

वास्तुनसार कपड़ों का व्यक्तित्व पर काफी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में कुछ कपड़े आपके ऊपर नेगेटिव प्रभाव भी डालते है। आइए जानते हैं कि किस प्रकार के कपड़े पहनने से आपको बचना चाहिए?

साफ-सुथरे कपड़े

कपड़ो में चाहे वो घर के पर्दे, बिस्तर की चादर या फिर पहनने वाले कपड़े ही क्यों न हो। इन्हें हमेशा साफ-सुथरा ही रखना चाहिए। कपड़ो से ही व्यक्ति के व्यवहार और आत्मविश्वास की परखी भी होता है।

इस दिन पहने नए कपड़े

अगर आप नए कपड़े पहन रहे है तो दिन का विशेष ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार, नए कपड़ों को बुधवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को ही पहनना चाहिए। शनिवार के दिन नए कपड़े पहनने से जल्दी ही वे फटने लगते है।

इस समय न पहने सिल्क और रेशमी कपड़े

रात के समय सोने के दौरान कभी भी रेशमी और सिल्क के कपड़े न पहने। रात में कॉटन पहनने से अच्छी नींद आएगी और यह आपके लिए अच्छा भी रहेगा। सिल्क और रेशमी कपड़े को रात में पहनने से नकारात्मकता आती है।

न पहने गंदे कपड़े

गंदे कपड़े पहनना आपके लिए नकारात्मकता को बुलावा देने जैसा है। गंदे कपड़े आपकी बॉडी को ढंग से काम नहीं करने देते है।

फटे कपड़े

डैमेज जींस और अन्य प्रकार के रिप्ड कपड़ों का पहनना आज के दौर में फैशन बन चुका है। वास्तु के अनुसार, ऐसे कपड़े पहनने आपके लिए अच्छा नहीं होता है।

दरिद्रता की निशानी

वास्तु के मुताबिक कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की निशानी समझी जाती हैं। इस प्रकार के कपड़ो को पहनने से दरिद्रता आने का संयोग भी बनने लगता है।

प्रेरणा को बढ़ावा देता है ये रंग

व्यक्ति के जीवन में प्रेरणा की कमी है तो पीला रंग आपके इंस्पिरेशन को बढ़ाने का काम करेगा। यह रंग आपको चुनौती पसंद बनाता है। स्टोरी में लिखी बातें मान्यताओं पर आधारित है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

छत पर पेड़ लगाने से होता है यह असर