एजुकेशन सिस्टम को चुनौती देती हैं ये फिल्में


By Prakhar Pandey15, Feb 2024 05:44 PMnaidunia.com

बॉलीवुड फिल्में

कहते हैं फिल्में समाज का आईना होती है। ऐसे में बॉलीवुड ने कई ऐसी फिल्में भी बनाई है जो एजुकेशन सिस्टम को चैलेंज करते है। आइए जानते है एजुकेशन सिस्टम को चुनौती देती हैं वाली फिल्मों के बारे में।

इंग्लिश विंग्लिश

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी स्टारर इंग्लिश विंग्लिश भी एक फैमिली ड्रामा मूवी है। यह मूवी यह सिखाती है कि पढ़ाई और लिखाई की कोई उम्र नहीं होती है।

निल्ल बटे सन्नाटा

जियो सिनेमा पर उपलब्ध निल्ल बटे सन्नाटा भी एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में भी एजुकेशन सिस्टम को चुनौती देते हुए हर उम्र में पढ़ाई-लिखाई की अहमियत के बारे में बात की गई।

पाठशाला

2010 में रिलीज हुई पाठशाला भी एक ड्रामा फिल्म है। मिलिंद उके द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भी एजुकेशन सिस्टम की खामियों की बात की गई हैं।

3 इडियट्स

राजकुमार हिरानी स्टारर 3 इडियट्स एक कमिंग ऑफ एज कॉमेडी ड्रामा मूवी है। फिल्म में इंजीनियरिंग की पढ़ाई को लेकर विस्तार से बात की गई है।

सुपर 30

सुपर 30 एक बॉयोग्रॉफिक्ल ड्रामा फिल्म है। ऋतिक रोशन स्टारर सुपर 30 में एक कोचिंग क्लॉस टीचर की कहानी दिखाई गई है, जो अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए पारंपरिक कोचिंग ढांचों को तोड़ देता है।

फालतू

रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फालतू भी एक कॉमेडी ड्रामा होने के साथ-साथ एक मैसेज भी दिखाया गया है। मूवी में कॉलेज की धांधली और फेक यूनिवर्सिटी के बारे में दिखाया गया हैं।

तारे जमीन पर

तारे जमीन पर अब तक की एजुकेशन सिस्टम पर रिलीज हुई सबसे बेहतरीन फिल्मों में एक है। इस फिल्म ने भी पारंपरिक एजुकेशन सिस्टम को चैलेंज करने का काम किया था।

ऐसी ही दिलचस्प और मजेदार एंटरटेनमेंट से जुड़ी स्टोरी के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

डिप्रेशन से लड़ने की हिम्मत देती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में